बिग ब्रेकिंग- विपिन पांडे के अल्टीमेटम का असर-प्रशासन ने सीज की चौसला फैक्ट्री ( देखिए वीडियो )

हलद्वानी the misaile news

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और फायर ब्रांड हिंदुत्व नेता विपिन पांडे के द्वारा अपने साथियों सहित कल तहसील में किए गए भारी प्रदर्शन से प्रशासन हरकत में आया और उन्होंने चौसला में बन रही एक फॉर्म की फैक्ट्री को सीज कर दिया है ।

बताया गया है कि यह बिना अनुमति के और बिना लैंड यूज चेंज के बनाई गई है और इसके अलावा इस फैक्ट्री के सीमा अंतर्गत कुछ सरकारी भूमि भी पाई गई है ।

एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार समेत कई आला अधिकारी मुखानी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने फैक्ट्री के स्वामी को कागज दिखाने को कहा तो वह कागज दिखाने में सफल नहीं हो पाए ।इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री को सीज करते हुए कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं कागज प्रस्तुत करने में असफल रहने पर फैक्ट्री को बंद कर दिया जाएगा ।

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चौसला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक फोम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा,तहसीदार और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही।


चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों के खिलाफ कई प्लॉटिंग भी की गई हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित किए जा रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें