उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही नदी नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी जिलो के अधिकांश स्थानों और राज्य के शेष जिलों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर रहने की संभावना है. जबकि इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें