कांग्रेस के कार्यक्रम में हो गया तगड़ा बवाल, पूर्व मंत्री के सामने ही लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे,तगड़ी फजीहत

slogans of down with congress raised right in front of jeetu patwari
ज़ोजिला टनल के 13 किलोमीटर लंबे मुख्य हिस्से के दोनों सिरों…

ग यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ उस समय विवादों में घिर गई जब प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने ही कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। OTF प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर

ग्वालियर: ग्वालियर में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ उस समय विवादों में घिर गई जब प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने ही कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। OTF प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर आयोजित इस मैराथन में इनाम वितरण को लेकर प्रतिभागी भड़क गए और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ईनाम को लेकर की गई घोषणा से मुकरने के बाद फूटा .युवाओं का गुस्सा

जानकारी के मुताबिक  ग्वालियर में यूथ कांग्रेस द्वारा OTF प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। आयोजन से पहले घोषणा की गई थी कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के अलावा 100 अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे  लेकिन दौड़ समाप्त होने के बाद केवल पहले तीन स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को ही सम्मानित किया गया। फिर क्या था युवाओं का पारा चढ गया । इससे नाराज सैकड़ों प्रतिभागियों ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।

जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सचिन यादव के सामने ही लगे मुर्दाबाद के नारे

नाराज प्रतिभागियों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उस समय कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस नेता सचिन यादव, साहब सिंह गुर्जर, अशोक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रतिभागियों का आरोप था कि आयोजनकर्ताओं ने पुरस्कार को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया गया। विरोध और नारेबाजी के चलते कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। लिहाजा अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें