चरस के साथ अरेस्ट हुए दो नशा तस्कर, कांवड़ यात्रा में सप्लाई का था प्लान

Shibu Hazro, accused of sexual harassment in Sandeshkhali case, arrested

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पौड़ी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्धों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें.

चरस के साथ गिरफ्तार हुए बाइक सवार युवक

एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 1 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान हरीश निवासी नजीबाबाद और संजीव कुमार छेत्री उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

चरस को कांवड़ यात्रा में सप्लाई करने का था प्लान

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस को वह हरिद्वार और ऋषिकेश में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सप्लाई करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें