केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस ले जाते पकड़ी गई दो महिलाएं, सोनप्रयाग में 16 किलो मटन जब्त

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस ले जाते पकड़ी गई दो महिलाएं

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सोनप्रयाग से दो नेपाली मूल की महिलाओं को 16 किलो मटन के साथ गिरफ्तार किया है. महिलाएं यह मटन रुद्रप्रयाग से लेकर आई थी. जिन्हें वह अपने डेरों और आसपास के होटलों में सप्लाई करने ले जा रही थी.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस ले जाते पकड़ी गई दो महिलाएं

सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नेपाली महिलाओं को करीब 16 किलो मटन के साथ पकड़ा है. महिलाओं की पहचान माया पत्नी युवराज निवासी फागोटी गांव नेपाल और मिट्ठू पत्नी रमेश शाही निवासी कुल्टी गांव पालिका नेपाल हाल निवास सोनप्रयाग के रूप में हुई है. महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि यह मटन वह रुद्रप्रयाग से लेकर आई थीं और इसे अपने डेरों तथा आसपास के होटलों में सप्लाई करने की योजना थी.

पूर्व में भी पुलिस कर चुकी है कार्रवाई

पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की है. बरामद मटन को जब्त कर गड्डे में दफनाया गया. साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से उस पर फिनाइल डालकर नष्ट कर दिया है. गौरतलब है कि यात्रा शुरू होने से पहले मात्र नौ दिनों में ही पुलिस ने कुल 41 किलो मटन जब्त कर नष्ट किया किया. इसके अलावा 211 बोतल अवैध शराब की बरामद की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें