UK Board की परीक्षा शुरू, 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, प्रदेशभर में बनाए 1245 परीक्षा केंद्र

आज से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, 223387 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड (UK Board) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई हैं. ये परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी. इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धारा 163 लागू की गई है, साथ ही 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

2 लाख से अधिक बच्चे देंगे परीक्षा

बता दें इस साल दो लाख 23 हजार 387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इनमें 10वीं के 1,13,688 और 12वीं के 1,09,699 छात्र पंजीकृत हैं. परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी समय से पहुंच रहे हैं. उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की है. हालांकि, कई छात्रों में प्रश्न पत्र को लेकर हल्का तनाव और उत्सुकता भी देखी जा रही है. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है.

प्रदेशभर में बनाए 1245 परीक्षा केंद्र

प्रदेशभर में इस बार कुल 1, 245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं. इसके अलावा 49 एकल केंद्र और 1, 196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन ने परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.

पारदर्शी परीक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता और नकल-विहीन परीक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि सभी छात्रों को निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें