हल्द्वानी: नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में राजपुरा और टनकपुर रोड पर नगर निगम का अभियान, हटाया अतिक्रमण, काटे चालान

हल्द्वानी: नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने राजपुरा और टनकपुर रोड स्थित श्मशान घाट क्षेत्रों में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन चालान किए गए, कई स्थायी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तथा सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और फलों की दुकानों को हटाकर सामान जब्त किया गया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में समय-समय पर अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में राजपुरा और टनकपुर रोड स्थित श्मशान घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जहां अवैध कब्जों और मांस की दुकानों में फैली गंदगी पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान कई लोगों को चेतावनी भी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें