अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई

कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण ,अधिकारियों को लगाई फटकार अनुपस्थित कि अधिकारियों के खिलाफ दिए कार्यवाही के निर्देश

हल्द्वानी द मिसाइल न्यूज़

हल्द्वानी में अल्पसंख्यक आयोग द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई की गई जिसमें विभिन्न विभागों और पुलिस से उत्पीड़ित लोगों ने आयोग में शिकायत की थी,।

जिसमें आयोग की उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने अधिकारियों के साथ जनसुनवाई करते हुए कई विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। साथी आयोग की जनसुनवाई में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा।

इस दौरान उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बताया कि उनके द्वारा आयोग में विभिन्न जिलों से फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी, जिनकी एक-एक करके जन सुनवाई की कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपनी कार्यशैली में सुधार करते के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें