
धर्मनगरी हरिद्वार से एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने करोड़ों श्रद्धालुओं के होश उड़ा दिए। इस वीडियो में एक महिला कुछ लोगों के मुताबिक आपत्तिजनक कपड़ों में गंगा स्नान करते दिखाई दे रही थी। अब जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। हर तरफ ये सवाल उठने लगा कि आखिर पवित्र गंगा घाट में ये सब क्या हो रहा है? इसी बीच अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर बिकनी पहन गंगा में नहाती महिला का वीडियो वायरल
दरअसल हुआ यू कि एक दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला बेहद कम कपड़ों में या यू कहें कि बिकिनी में गंगा में स्नान करते हुए डुबकी लगाते दिख रही थी। इस वीडियो में एक बुजुर्ग भी नजर आता है जो गंगा में स्नान करने के लिए जा रहा था। अब दावा किया जाने लगा की ये वीडियो हरिद्वार के हर की पैडी के मालवीय घाट का है। इसी दावे के साथ ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी वास्तविकता क्या है? इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो को लेकर मचा बवाल
लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद इसको लेकर बवाल मच गया। लोग आस्था के केंद्र में ऐसी हरकत पर भड़क उठे।
अब जैसे ही ये कोनट्रोवर्सी बढ़ने लगी तो एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। इस नए वीडियो में वही महिला
बेहद शालीन तरीके से सलवार सूट पहनकर गंगा स्नान करते दिख रही थी।

एआई से बनाई गई वायरल वीडियो
यानी पहली आपत्तीजनक कपड़ों वाली वीडियो एआई द्वारा बनाई गई थी। उस महिला की असल वीडियो सलवार कमीज में स्नान करने वाली थी।

महिला ने खुद बताई सच्चाई
इसी बीच सोशल मीडिया पर जिस महिला की वीडियो वायरल हुई, वो खुद सामने आई। महिला ने सच्चाई बताते हुए इस बात की पुष्टि की कि वो सलवार सूट वाली वीडियो की महिला की असली वीडियो है