पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं, मतदाताओं में खासा उत्साह

पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। रानीखेत के ताड़ीखेत और चमोली के माणा में महिलाएं अपने पारंपरिक परिदान में वोट देने के लिए पहुंचे।

ताड़ीखेत में महिलाएं पिछौड़ी पहन के पहुंची वोट देने
ताड़ीखेत के बेतलघाट में महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची। रंगवाली पिछौड़ी और नथ, गुलोबंद, मांगटीका पहनकर महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंची। महिलाओं ने सभी से वोट देने की अपील की है।

LOKSABHA ELECTIONS
पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने किया मतदान
गढ़वाल मंडल में चमोली जिले में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में वोट देने के लिए पहुंची। महिलाओं ने वोट देकर सभी से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें