उत्तराखंड में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर अचानक टूटा ट्रॉली का तार, श्रमिक की मौत

dead body

रुद्रप्रयाग में शनिवार देर रात अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था. अचानक ट्रॉली का तार टूटने से एक श्रमिक की मौत हो गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है.

अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर अचानक टूटा ट्रॉली का तार

हादसा शनिवार देर रात का है. मिली जानकारी के अनुसार गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे को लिंक करने के लिए अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक ट्रॉली का तार टूट गया.

हादसे में एक श्रमिक की मौत

हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक श्रमिक घायल बताया जा रहा है. जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावा चार मजदूरों को ट्रॉली से सुरक्षित निकाल लिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें