पंजाब के सीएम मान फिर बने पिता, पत्नी गुरप्रीत ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद सीएम मान ने अपने एक्स में दी है। उन्होनें लिखा कि भगवान ने बेटी को उपहार में दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

दरअसल बीते दिन भगवंत मान ने पत्नी डॉ गुरमीत को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज उन्होनें एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद सीएम मान और उनकी पत्नी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

2022 में की थी दूसरी शादी
बता दें कि भगवंत मान ने जुलाई 2022 में गुरप्रीत से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में तकरीबन 16 साल का अंतर है। गुरप्रीत पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। 2019 में उनकी मुलाकात पहली बार सीएम मान से हुई थी। यह सीएम मान की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। हालांकि दोनों के बीच अनबन के चलते 2015 में उनका तलाक हो गया था। यहां से सीएम मान के दो बच्चे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें