45 की उम्र में बेटे के दोस्त से महिला को हुआ प्यार! कोतवाली पहुंचकर बोली.. उसके बिना जी नहीं…

इश्क में लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इससे मिलता जुलता हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश कुशीनगर हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला आधी उम्र के लड़के के इश्क में बुरी तरह डूब गई। वह लड़का, महिला के बेटे का दोस्त था।

जानकारी होने पर लड़के के परिवारीजनों ने महिला से छुटकारा पाने के लिये उससे मिलने-जुलने पर सख़्त पाबंदी लगा दी। अब महिला अपने प्रेमी को हासिल करने के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के बिना वह जी नही सकती। उसका दावा है कि दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर ली थी।

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की शादी शुदा 45 वर्षीय महिला का उसके बेटे के दोस्त से चार साल पहले प्रेम हो गया। लड़का दूसरी बिरादरी का है। नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों एक-दूसरे के घर आने जाने लगे। महिला के पति और बेटे को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध किया। तब महिला ने किसी की परवाह नहीं की। अपने घर से 8 किलोमीटर दूर हाटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाले उस लड़के को पाने के लिए उसने अपना परिवार तक छोड़ दिया।

कुछ दिन तक महिला और वह लड़का भैंसहीं, खोट्ठा और निचलौल में रहे। जब इस बारे में लड़के के परिजनों को जानकारी हुई तो वे भी परेशान हो गए। उन्होंने लड़के पर पाबंदी लगा दी। उससे छुटकारा पाने के लिए दोनों पर दबाव बना कर लड़के को घर से दूर कहीं बाहर भेज दिया। अब महिला, अपने प्रेमी को पाने के लिए एसपी कार्यालय से लेकर हाटा कोतवाली तक चक्कर लगा रही है।

तहरीर में ये लिखा

तीन दिन पहले महिला ने थाने में तहरीर दी जिसमें उसने लिखा कि हम दोनों आपस में कोर्ट मैरेज कर चुके हैं। उसके बगैर जी नहीं सकते है। इस संबंध में कोतवाल हाटा रामसहाय चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। वह जिस युवक के बारे में बता रही है, वह उसके बेटे की उम्र का है। शीघ्र ही इस मामले का निस्तारण कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें