हरक के साथ ही आईएफएस किशनचंद के घर भी पड़ा ईडी का छापा

ज्वालापुर स्थित घर पर सुबह ही पहुँच गई ईडी

देहरादून misaile. com
पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है। बता दें कि, इससे पहले बुधवार सुबह उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ भी ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशनचंद को हाईकोर्ट से शसर्त जमानत मिल गई थी।

अब बुधवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कालोनी स्थित मकान पर ईडी की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। पिछले चार घंटे से टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं।
वहीं, बुधवार सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची। यहां ईडी की टीम पाखरों रेंज घोटाले के संबंधित जांच में आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें