गंगोत्री हाईवे पर हादसा, मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर गिरा पहाड़ी से बोल्डर, एक की मौत

गंगोत्री हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल बताया जा रहा है।

हादसा गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन में आगे बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में एक की मौत
घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान उमेश रैकवार (30) पुत्र महेश रैकवार निवासी मध्य प्रदेश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के दौरान वाहन में आठ यात्री सवार थे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें