By-Election 2024 : उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी ने वर्चुअली बैठक कर लिया फीडबैक

उपचुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस ने कमर कस ली है। मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव को लेकर वर्चुअली बैठक कर फीडबैक लिया। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को जल्द उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए हैं।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने दोनों सीटों पर तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी निभाने को कहा है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को जल्द उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें