कमिश्नर ने बेस अस्पताल का किया निरीक्षण

डायलिसिस सेंटर में मिली खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी के शहर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बेस हॉस्पिटल के डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया तथा यहां पर पाई जाने वाली खामियों को लेकर डायलिसिस के प्रमुख और अस्पताल के सीएमएस के समक्ष कड़ी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई साथी एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश दिए कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं।

कुमाऊं कमिश्नर ने रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात कितने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधर जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें