कानून व्यवस्था को लेकर 26 को राजभवन घेरेगी कांग्रेस

देहरादून- कांग्रेस ने कल 26 अगस्त को राजधानी देहरादून में राजभवन घेराव करने की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को आरोप लगाया कि, प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में अपराधिक तत्व भाजपाई बन कर जनता पर जुल्मों सितम ढा रहे हैं।

प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि महिलाओं पर घटित हर दूसरे अपराध में भाजपा नेता शामिल हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि हत्या, दुष्कर्म और पॉस्को के मामलों में भाजपा के पदाधिकारी लगातार फंस रहे हैं और भाजपा मात्र दो लाइन का निष्कासन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है।

दो दिन पूर्व पौड़ी के जितेंद्र नेगी आत्महत्या कांड में जिस हिमांशु चमोली का नाम आया उसके कारनामों की लंबी फेहरिस्त है और अब तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे ने भी अपने साथ हुई 18 करोड़ रुपये की ठगी में उनके साथ ठगी करने वालों को पुलिस

द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की जगह उनकी आवभगत का आरोप लगा कर प्रदेश के कानून व्यवस्था का हाल बयां कर दिया है और रही सही कसर प्रदेश के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस महानिदेशक को ऐसे ही मामले में पत्र देकर पूरी कर दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरा उत्तराखंड आपदाग्रस्त है और जमीन पर कोई काम होता दिखाई नहीं दे रहा है। उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में आपदा से हुई बर्बादी और जनहानि पर आज तक सरकार ने सही आंकड़ा जारी नहीं किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें