धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कैबिनेट बैठक में करीब दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड आवास नीति पर मुहर लगी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने विद्युत उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत बिजली माफ करने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही अगर कोई उपभोक्ता इसका गलत फायदा उठाता है तो उस से दोगुनी वसूली की जाएगी।
उत्तराखंड आवास नीति को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
उत्तराखंड आवास नीति में किए गए संशोधन को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब स्टांप ड्यूटी में छूट मिलेगी। ईडब्ल्यूएस को 3 लाख वार्षिक आय के बजाय 5 लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही एलआईजी के लिए 5 से 9 लाख सालाना आय जरूरी कर दी गई है।
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
सरकारी विभाग में ड्राइवरों के वर्दी भत्ते को बढ़ाया गया है। 2400 रूपए से 3000 हजार रूपए भत्ता दिया जाएगा। सहकारिता विभाग में सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रवाधान दिया गया है। इसके साथ ही अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में विद्यालयी शिक्षा नियम ने तहत अगर कोई अपना लिंग परिवर्तन करता है तो वो अपने नाम का परिवर्तन कर सकता है।
ट्रांसजेंडर पर्सन कल्याण बोर्ड गठन को मिली मंजूरी
ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पर्सनल कल्याण बोर्ड के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। खेल विश्व विद्यालय के लिए जो आपत्ति राजभवन से लगाई गई थी उन्हें कैबिनेट ने दूर कर दिया है। इसके साथ ही अब पशुपालन विभाग के तहत गौ सदन बनेंगे। बता दें कि शहरी क्षेत्रों में बनने वाले गौ सदन शहरी विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले गौ सदन पंचायत स्तर से बनाए जाएंगे।
परिवहन निगम को 100 नई बसों को खरीदने की मंजूरी
उत्तराखंड परिवहन निगम को 100 नई बसों को खरीदने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड राजस्व विभाग के तहत हड़ताल हुई थी। उपार्जित अवकाश में परिवर्तित करने पर धामी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। महिला बाल विकास विभाग के तहत नए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नियमावली को मंत्रिमंडल ने अनुमोदित किया है।
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को भी देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं का सरकार भ्रमण कराएगी। उच्च शिक्षा विभाग में भी अब छात्रों को सरकार भारत दर्शन कराएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन योजना को मिली मंजूरी। इसके तहत फैकल्टी को 10000 रूपए मिलेंगे।