डॉक्टर बनाम छात्र संघ- सीओ का घेराव

गलत धाराओं को हटाने एवम डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा की मांग

हल्द्वानी skt.com

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष समेत अन्य पांच छात्र नेताओं के ऊपर पुलिस ने लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, ऐसे में आज हल्द्वानी कोतवाली में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की छात्र नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष समिति अन्य पांच लोगों पर गलत तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है

छात्र संघ इस लिए आई है अध्यक्ष के समर्थन में

जिसका पूरी छात्र संघ विरोध कर रही है क्योंकि छात्र संघ अध्यक्ष अपने अन्य साथियों के साथ मुखानी स्थित हॉस्पिटल में गरीब मरीज और उसके तीमारदार से मिलने गए थे जहां पर उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से फीस कम करने की बात कही थी जिस पर डॉक्टर ने अभद्रता दिखाई और छात्र संघ अध्यक्ष और उनके साथियों के साथ बदतमीजी की इसी दौरान छात्र नेताओं ने डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की लेकिन डॉक्टर की लिखित में लूटपाट का भी जिक्र किया गया है जो पूरी तरह से गलत है,ऐसे में पुलिस ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी मुकदमा छात्र संघ अध्यक्ष एवं उनके अन्य साथियों पर किया है इसके विरोध में उन्होंने आज कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया उनकी मांग है।

सीओ बोले-

वहीं सीओ नितिन लोहनी ने कहा इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी यदि तथ्य छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथियों पर लगे आरोप गलत पाए गए तो तत्काल मुकदमा वापस लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें