दुःखद-यहाँ मेले में हुई दुर्घटना 1 की मौत

दर्जनों हुए घायल तेज अंधड़ से उखड़ गया पेड़

रानीखेत skt. कॉम
उत्तराखंड के रानीखेत से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। अंधड़ से गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में कई लोगों के आने की सूचना आ रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत में कैंट स्कूल के नजदीक एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई छोटी दुकानें और फड़ लगे हुए हैं। आज करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज अंधड़ चलने लगा जिसके चलते जर्जर हालत में लगा पुराना विशालकाय पेड़ तेज झोंकेदार दवाओं की चपेट में आकर मेले की दुकान पर जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें