बिग न्यूज़-PMGSY के कार्यो में लापरवाही बरतने पर कुमाऊं चीफ पर गिरी गाज, काठगोदाम pmgsy की EE मीना भट्ट समेत 5 को थमाया नोटिस

देहरादून the misaile news

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतना एक वरिष्ठ अधिकारी को भारी पड़ गया। शासन के निर्देश पर पीएमजीएसवाई कुमाऊं क्षेत्र, अल्मोड़ा के मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह को उनके मूल विभाग, सिंचाई विभाग में वापस भेज दिया गया है। सचिव ग्राम्य विकास के निर्देश पर यूआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा यह आदेश जारी किया गया।

फिलहाल, ज्योलीकोट वृत्त के अधीक्षण अभियंता को अतिरिक्त रूप से मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई कुमाऊं क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है। एस.एन. सिंह पर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित न करने, पर्यवेक्षण में कमी, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण के अभाव और मुआवजा वितरण में धीमी प्रगति जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

इन अधिकारियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस:

  • दन्या-आरा-सल्पड़ मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों पर कार्रवाई न करने पर अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता ज्ञानेश चंद्र उपाध्याय और सहायक अभियंता के.एन. सती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
  • एम.आर.एल-18 कसियालेख-बुदिबाना-सूपी मोटर मार्ग की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर लापरवाही बरतने के आरोप में अधिशासी अभियंता मीना भट्ट और सहायक अभियंता संजय तिवारी को भी नोटिस थमाया गया है।

सभी अधिकारियों को दो दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें