मध्य प्रदेश के श्योपुर में 60 साल के बुजुर्ग घनश्याम मीणा और राजस्थान की 60 वर्षीया गौराबाई ने मंदिर में पहली मुलाकात के महज 15 दिनों के भीतर शादी रचा ली.
कहते हैं कि प्यार न तो उम्र की सीमा देखता है और न ही समाज का कोई बंधन. कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में देखने को मिला है, जहां 60 साल के एक बुजुर्ग को जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर अपना सच्चा हमसफर मिल गया. महज 15 से 20 दिनों की मुलाकात में इस बुजुर्ग जोड़े को एक-दूसरे से ऐसा जुड़ाव महसूस हुआ कि उन्होंने झटपट शादी रचा ली. अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.