प्रदेश के तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने की सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है. सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की अपील की है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेह बारिश की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है. जबकि राजधानी देहरादून दून समेत अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं.

नैनीताल में आज बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल की जिलाधकारी वंदना सिंह ने सोमवार को कक्षा एक से बाहरवीं तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए छुट्टी के आदेश जारी किए हैं. छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है, इसके साथ ही भारी बरसात को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें