गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर की बात, आपदा को लेकर ली जानकारी

उत्तराखंड में बीते बुधवार को बारिश काल बनकर बरसी हैं. बता दें अलग अलग जगह बारिश के चलते 13 लोगों की मौत हुई है. गृह मंत्री अमित शाह ने मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर विभिन्न स्थानों पर आई आपदा को लेकर जानकारी ली.

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर बताया कि ‘गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा के विषय में जानकारी ली. इस दौरान उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. गृह मंत्री ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया’. सीएम ने कहा आपदा के मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व का इस प्रकार मजबूती से खड़े होना हम सभी को संबल प्रदान करता है। आपके मार्गदर्शन के लिए आभार.

केंद्र ने भिजवाई मदद
सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में भारी बारिश और आपदा से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं. पीएम कार्यालय ने पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली है. रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक, एमआई 17 हेलीकॉप्टर रवाना हो गए हैं. इसके अलावा तीन टैंकर ATF की भी मदद भेजी गई है. मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर पीएमओ ने हर आवश्यक सहायता के प्रति आश्वस्त किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें