रामनगर में कोर्ट परिसर में एक युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

रामनगर कोर्ट परिसर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला द्वारा इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता कृष्णा नेगी और हेड कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा द्वारा तुरंत इस महिला को आनन फानन में उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पूछडी में रहने वाली 22 वर्षीय प्रिया नाम की युवती अपने किसी मामले को लेकर कोर्ट पहुंची थी। इसी बीच संदिग्ध कारणों के चलते इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर खा लिया। अधिवक्ता कृष्णा नेगी ने बताया कि ये युवती कोर्ट परिसर में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। युवती कुछ भी नहीं बोल पा रही थी उनका कहना है कि इसकी हालत गंभीर होने के चलते तुरंत उनके द्वारा इस प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

युवती को हायर सेंटर किया गया रेफर
मामले में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इस युवती की हालत गंभीर होने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। ये बात किसी को भी नहीं पता कि आखिर इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर क्यों खाया ?

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें