अनुज अग्निहोत्री AIIMS से IAS तक का सफर

तीसरे प्रयास में ही किया टेश में Top

चितौड़गढ़ skt. com

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का बहुप्रतीक्षित अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। आयोग द्वारा घोषित इस मेरिट सूची में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है।
अनुज की इस ऐतिहासिक सफलता ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिखा है। यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम और धैर्य का परिणाम है, बल्कि उन युवाओं के लिए एक मिसाल है जो आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) जैसे प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर देश सेवा का सपना देखते हैं।

अनुज की यह सफलता पहली बार नहीं है;

वे पहले भी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हो चुके हैं। अपने पहले प्रयास साल 2023 में सफलता पाते हुए वे वर्तमान में दिल्ली में एसडीएम (SDM) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए और भी बेहतर करने की ठानी और अपने तीसरे प्रयास में देश में पहली रैंक प्राप्त की। साक्षात्कार की तैयारी के लिए उन्होंने ‘वाजीराम एंड रवि’ के इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम का भी सहयोग लिया था।
अनुज अग्निहोत्री की पारिवारिक पृष्ठभूमि
अनुज का परिवार मूलतः राजस्थान से है। उनके पिता, के.बी. अग्निहोत्री, राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन (RAPS) की यूनिट 1 और 2 में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मंजू अग्निहोत्री एक गृहिणी हैं। अनुज के टॉपर बनने की खबर के बाद उनके गृह जिले चित्तौड़गढ़ और पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें