लापरवाही-डिवाइडर पर चढ़ी कार लगा जाम


हलद्वानी skt .कॉम
लापरवाही का एक मामला और सामने आ रहा है जब वाहन चालक ने कालाढूंगी रोड में अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास कर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया तथा कार नीचे से क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अलावा कार में सवार लोगों को हल्की चोटें भी आई है डिवाइडर पर चढ़ने के बाद यातायात बाधित हो गया तथा लोग एकत्रित हो गए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला इसके साथ ही वहां पर बड़ी संख्या में राहगीर इकट्ठे हो गए वाहनों का लंबा जाम लग गया ।

मौके पर मुखानी थाने सी पुलिस पहुंची। पुलिस ने यातायात खुलवाया तथा वाहन चालक गाड़ी से बाहर निकाल कर गाड़ी को साइड करवाया।

जानकारी के अनुसार कार संख्या uk04u3912 कालाढूंगी की तरफ से हल्द्वानी तो आ रही थी कि अचानक अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे अगल-बगल से लोग इकट्ठे हो गए। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर वाहन चालक ने किस तरह से डिवाइडेड पर गाड़ी चढ़ाई जिससे बड़ी घटना घट सकती थी

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें