मौसम का ओरेंज अलर्ट: दो जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम का ओरेंज अलर्ट: चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के तहत मौसम विभाग ने 29 जुलाई 2026 को जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया है।

चंपावत और बागेश्वर में एक दिन का स्कूलों में अवकाश ।।

इस चेतावनी और वर्तमान में हो रही वर्षा के मद्देनजर, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 29 जुलाई (बुधवार) को जिले के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के पठन-पाठन का नुकसान न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें