उत्तराखंड: विश्व पर्यावरण दिवस:पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस पहुंचे RTO संदीप सैनी,मैजिक वाहन से आये और उसी को कर दिया सीज.. जाने मामला

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां वृक्षारोपण का कार्यक्रम जगह-जगह किया गया तो वही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी संदेश दिया गया.
देहरादून में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज देहरादून आरटीओ कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर कार्यालय पहुंचे. इस दौरान आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी भी मैजिक वाहन से कार्यालय पहुंचे. इस दौरान एक चौंकाने वाली घटना भी सामने आई. जिस वाहन से आरटीओ संदीप सैनी कार्यालय पहुंचे. उसका चालक न सिर्फ लगातार मोबाइल फोन पर बात करता पाया गया, बल्कि वह बीड़ी पीते हुए भी देखा गया. यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों की खुली अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उस वाहन को सीज करा दिया गया. इस पहल के तहत आरटीओ संदीप सैनी खुद भी एक लोकल वाहन से दफ्तर पहुंचे. जिससे आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश गया.आरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी स्तर पर हों

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें