नमाज पढ़ने जा रहे युवक के सिर पर किया छूरे से वार, प्रतिबंधित पशु काटने का किया था विरोध, पढ़े पूरा मामला

उधमसिंह नगर में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में प्रतिबंधित पशु काटने का विरोध करने पर युवक के सिर पर छूरे से वार कर घायल कर दिया।

नमाज पढ़ने जा रहे युवक के सिर पर किया छूरे से वार
मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। सरफराज अहमद निवासी लंबाखेड़ा ने बताया कि गांव के ही रहने वाले चार लोग खेतों से प्रतिबंधित पशु पकड़कर लाते हैं और उसको काटते हैं। गुरुवार सुबह सुबह वह नमाज पढ़ने जा रहा था। इस दौरान लोग चारों लोग घर पर प्रतिबंधित पशु काट रहे थे।

प्रतिबंधित पशु काटने का किया था विरोध
पीड़ित ने बताया कि पशु कटते देख उसने विरोध किया तो चारों लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया आरोपियों ने उसके सिर पर छुरे से वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरे जख्म हो गए और कान से भी खून बहने लगा। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया की मामले को लेकर पीड़ित की तहरीर मिली है। फिलहाल जांच की रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें