इस एन एच पर आई अतिवृष्टि कार का निकला कचूमर

प्रदेश के कई मार्ग हुए बन्द जानें पूरी खबर

देहरादून skt. com
उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बरसात के बीच समूचे राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त है अभी भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है उत्तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है यहां तहसील मोरी का त्युनी पुरोला, नौगांव, राज्यमार्ग-17 पर स्थान खरसाडी के पास भारी वर्षा/ अतिवृष्टि होने के कारण उक्त स्थान पर मालवा तथा बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है इसके अतिरिक्त उक्त स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक कार खड़ी कर रखी थी जो अतिवृष्ट होने से क्षतिग्रस्त हुई है भारी बरसात के बावजूद भी पुलिस प्रशासन की टीम में मार्ग खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग पुरोला के साथ लगी हुई है अवगत करवा दिया गया है।

नैनीताल जनपद से आ रही खबरों के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 55 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है जबकि इसमानसून सीजन में अब तक 248.96 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसके अलावा गौला नदी कोसी नदी और नंधौर नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। भूस्खलन की वजह से पर्वतीय इलाकों में राज्य मार्ग संख्या 71, प्रमुख जिला मार्ग भुजान- बेतालघाट, मोना – ल्वेशाल, कलापातल- सीलियाकोट, छीड़ा खान- मीडार मोटर मार्ग रस्ते कल 19 रास्ते बंद है, इसके अलावा अभी अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग में भारी बरसात के चेतावनी दी है।।

उधर देहरादून से आ रही खबरों के अनुसार जनपद में कई मार्ग बंद है जिन्हें खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं
लो०नि०वि०, अस्थाई ख० सहिया, देहरादून 1. सहिया-क्वानू मोटर मार्ग किमी० 15 (बोहा), कि०मी० 23 में (क्लेथा), में बंद है। जल्द खोलने की संभावना बतायी गयी है।
लोक निर्माण विभाग, अस्थाई खण्ड, चकराता 1. खारसी मोटर मार्ग कि०मी० 13 में बंद। उक्त बंद मार्ग खोलने हेतु 01 जेसीबी द्वारा कार्यवाही गतिमान है। आज पूर्वान्ह 12 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है।
लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून

कार्लीगाड-सरोना मोटर मार्ग कि०मी० 2, 4, 6, 7 में बन्द है। उक्त बंद मार्ग खोलने हेतु 01 जेसीबी द्वारा कार्यवाही गतिमान है। आज सांय 3 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है।
मौलधार-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग कि०मी० 2, 3, 6, 7 में बन्द है। उक्त बंद मार्ग खोलने हेतु 01 जेसीबी द्वारा कार्यवाही गतिमान है। आज अपरान्हः 02 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है। 3. मालदेवता-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग कि०मी० 5, 6, 11, 13 एवं कि०मी० 16 में बन्द है। उक्त बंद मार्ग खोलने हेतु 01 जेसीबी द्वारा कार्यवाही गतिमान है। उक्त मार्ग आज अपरान्हः 01 बजे तक मार्ग
सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग कि०मी० 3, 6, 8 एवं कि०मी० 12 में बन्द है। आज अपरान्ह 2 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है।
लोक निर्माण विभाग, अस्थाई खण्ड, चकराता
क्यारपुल-कोटा म्यूंडा मोटर मार्ग किमी० 18, 19, 20, 22 एवं किमी० 67 में बन्द है। आज सांय 5 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है। 2. माखटी पोखरी-ककनोई मोटर मार्ग किमी० 6, 7, 8, एवं किमी0 9 में बन्द है। आज सांय तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है। 3. सूई-किचानू मोटर मार्ग किमी० 1 में बन्द है। आज सांय 5 बजे तक मार्ग खोलने की संभावना बतायी गयी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें