भारतीय सेना के पराक्रम पर हम सभी को गर्व- बंशीधर भगत

, हल्द्वानीskt.com

– भारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक और साहसी कार्रवाई को नमन नमन करते हुए आज कालाढूंगी विधानसभा के कटघरिया से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत जी और लोकसभा सांसद अजय भट्ट जी के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता का उत्सव मनाने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम को नमन करने का एक पावन अवसर है।

विधायक बंशीधर भगत ने यात्रा की सफलता पर क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया कि आम जनमानस ने बड़ी संख्या में आ कर इस तिरंगा यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। हमारी सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, सजग और आधुनिक संसाधनों से लैस है, अब हमारे दुश्मन भी यह जानते हैं कि ये नया भारत है और इसके खिलाफ किया गया कोई भी काम उनके अस्तित्व नाश का कारण बन सकता है।

आज का भारत गोली का जवाब गोलो से देने में सक्षम है। भारतीय सेवा के पराक्रम पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। आतंकवाद और आतंकिस्तान के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सेना और सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है।

इस तिरंगा यात्रा में दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट , भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, कंचन उप्रेती, दीपू नेगी जी, विक्रम जंतवाल, कमलेश पाण्डे, सुमित्रा प्रसाद, कर्नल भूपाल सिंह रौतेला, कर्नल जगत सिंह जंतवाल, कर्नल बोरा जी, रवि कुरिया, दीपा ढोड़ीयाल, मोहन पाठक , महेश शर्मा जी, भुवन आर्या जी, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली जी, नवीन भट्ट जी, गणेश शाह जी, प्रकाश पटवाल जी, गोविंद बर्ती जी, कमलनयन जोशी जी, प्रमोद पंत जी, लाखन निगलतिया जी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें