उत्तराखंड: डूबते बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता! शव बरामद, बेटे की तलाश जारी..

जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र गांव में बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अकील अहमद पुत्र जमील अहमद इनका एकलौता पुत्र पांच बहनों का दिव्यांग भाई कामिल अपने पिता अकील अहमद के साथ खेतों की तरफ पाॅपोलर के पेड़ नदी किनार देख रहा था कि इसी बीच पैर फिसलने के कारण बेटा कामिल नदी में गिर गया, पानी में कुछ गिरने की आवाज सुन पिता उसे देखने के लिए दौड़े और वह भी नदी में कूद गए लेकिन बह भी पानी के बहाव में बहते चले गए।

घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इकलौते बेटे कामिल की अभी भी खोज जारी है। सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें