बिग ब्रेकिंग-पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का यहां हुआ निधन

दिल्ली skt. com

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्थिक मामलों की विशेष्य डॉक्टर मनमोहन सिंह का रात्रि 9:51 पर ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार 8:06 पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी थी लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 92 वर्ष के थे तथा उनका देश के विकास में बहुत बड़ा सहयोग रहा है वह रिजर्व बैंक के गवर्नर के साथ ही वित्त सचिव और प्रधानमंत्री रहे हैं उन्होंने लगातार दो बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली इस दौरान भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी तरक्की करते हुए मंदी को कोसों दूर धकेल दिया जबकि सारा विश्व मंदी से घिरा हुआ था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर अशोक व्यक्त किया है साथ ही कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी ने भी उनकी ओर से दुख व्यक्त करते हुए वह स्वयं अस्पताल में मौजूद है वहीं राहुल गांधी भी कुछ देर के बाद एम्स पहुंच सकत एम्स पहुंच सकते हैं इसके अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेता भी एम्स पहुंच रहे है।

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने जताया शोक

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और नीतियों से देश को हर संकट से उभारा और विकास के नए आयाम स्थापित किए।

सुमित हृदयेश ने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों ने भारत को आर्थिक स्थिरता दी और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उनकी सादगी, निष्ठा और सेवाभाव हर राजनेता और नागरिक के लिए एक आदर्श हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और दूरदर्शिता से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत है। उनकी विद्वता और सरलता को देश सदैव याद करेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

सम्बंधित खबरें