दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के सेंटर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के दिल्ली, मुंबई में एक्सपेरिमेंटर सेंटर (अनुभवात्मक केंद्र) खोले जाएंगे। इस से उत्तराखंड के लोकल उत्तपादों को एक नई पहचान मिलने की राह आसान हो जाएगी। बता दें कि हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए बनाया गया एक ब्रांड है।

स्थानीय उत्पादों की खरीद और प्रसंस्करण पर दें ध्यान
मंगलवार को स्थानीय उत्पादों के लिए अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालय की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में हाउस ऑफ हिमालय के तहत संचालित गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ब्रांड के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों की खरीद और प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ब्रांड के लिए इन उत्पादों को किया गया चयनित
गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्यालय में हाउस ऑफ हिमालय के एक्सपेरिमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। एक्सपेरिमेंट सेंटर स्थापित करने बाद दिल्ली और मुंबई में भी इसी तरह के सेंटर खोले जाएंगे। बता दें कि हिमालय ब्रांड के तहत अब तक झंगोरा, मंडुवा, चौलाई, जोशीमठ की चित्रा राजमा, हर्षिल व मुन्स्यारी की राजमा, शहद, भट्ट, गहत, तोर दाल, चकराता का राजमा, हल्दी को चयनित किया गया।

पहाड़ी उत्पादों को पहचान देने का प्रयास
आपको बता दें कि House of Himalayas उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को एक नई पहचान देने का प्रयास है। इसके जरिए उत्तराखंड के उत्पादों को देश के साथ ही विदेशों में भी पहचान मिलेगी। ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ में आपको पहाड़ के सारे उत्पाद मिलेंगे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें