शिक्षक ने नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, 15 लाख मे माँ बाप ने किया समझौता

अब पैसे दिए बगैर टीचर फरार, पुलिस पड़ी पीछे

झूलाघाट the misile news

पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। मामले का पता लगने पर परिजनों ने शिक्षक से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए 15 लाख में सौदा कर लिया।

मामला पुलिस तक पहुंच गया
सौदे के बाद शिक्षक फरार हो गया है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका के एक स्कूल में शिक्षक लक्ष्मी कांत पनेरू ने विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को रात में अपने कमरे में बुलाया और उसे हवस का शिकार बना लिया।

परिजनों ने कर लिया सौदा
नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मामले को बाहर नहीं आने देने के लिए शिक्षक से 15 लाख रुपये देने, नाबालिग 20 वर्ष की होने पर विवाह करने और तब तक उसके भरण पोषण का खर्च देने का सौदा कर लिया।

जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता उपनिरीक्षक दीपक गिरी ने बताया कि सौदा होने के कुछ दिनों बाद शिक्षक बगैर 15 लाख रुपये दिये फरार हो गया। परिजनों ने अब थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है, फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें